नई दिल्ली, एजेंसी। सोमवार रात भारत-चीन सीमा पर हुए गलवन घाटी हिंसा के दौरान भारतीय जवानों को बंधक बनाए जाने का दावा गलत है। गुरुवार को भारतीय सेना ने इस तरह की खबरों का खंडन किया था। अब शुक्रवार को चीन ने भी अपने सैनिकों द्वारा हिंसा के दौरान भारतीय सैनिकों को बंधक बनाए जाने से इंकार किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान एक सवाल के जवाब में भारतीय जवानों को बंधक बनाए जाने की खबरों का खंडन किया है।